Thursday, May 27, 2021

दो दिल एक जान

चाय तो एक बहाना है तुमसे मिलने हमें आना है, चाय भी बदल देगी अपना ज़ायका आपके लबों को छूकर उसे जब हमारे पास आना है

बिन तेरे

आपको उदास देख नहीं सकते, बिना बात किए आप से रह नहीं सकते, माना आपका दर्द समझ नहीं पाते, पर आपको उदास देख हम खुश हो नहीं सकते।

तेरा होने लगा

पता नहीं क्या बात है जो आपको दर्द दे रहीं है,  ख़ूबसूरत चेहरे से न जाने किस ने हँसी छीनी है, ख़ुदा करे आपकी सारी दिक्कतें दूर हो जाए, चाहें खुदा आप की खुशियों के बदले हमें गम दे जाए

शायरी की डायरी से

हम शायर है जनाब हम ऐसे ही होते है ना खुद मरते है ना दुसरो को मरने देते है खुशी से कोई रिश्ता नहीं हमारा दुख से अपनी यारी है खुल के तो जी नहीं सकते क्योंकि ज़ख्मों का परडा भारी है.

Ultimate Truth

दो गज की जमीन में दफ़न हो जाना है लौट कर वापस यहां नहीं आना है,
रिश्ते, नाते, प्यार, मोहब्बत सब मोह माया है, रूह को आखिर अनंत में विलीन हो जाना है

क्यों

सब जीना चाहते है यहां मरने का किसे शौक है, चाहे बेकार की ज़िन्दगी क्यों ना हो खोने का किसे हक है, आए है इस दुनिया में एक दिन तो वापस जाना ही है, फिर भी जिए जा रहें  है ये कैसा शौक है

शायर

शायर बनना इतना भी आसान नहीं सौ दर्द छुपाके मुस्कुराना पड़ता है, गमों के  बाज़ार में नीलाम हो कर खुद को आजमाना पड़ता है

Wednesday, May 26, 2021

जिंदादिली

ज़िन्दगी जीने का नाम है मरने का नहीं, दुख तो सभी को है यहां कोई इस से बच पाया नहीं, तो जी लो अपनी ज़िन्दगी खुद के ख्वाईशों पे, ये वक़्त जश्न मनाने का है मातम मनाने का नहीं.

जज्बा

एक दिन ज़िन्दगी युही खत्म हो जानी है,दुसरो का साथ देते - देते ख़ुद में कहीं खो जानी है, वाकिफ तो हर कोई होता है इस बात से फिर भी यहां हार किसने मानी है

खामोशी

खामोशियो से गहरा रिश्ता है मेरा, हर पल हर घड़ी मुस्कुराता चेहरा है मेरा, कोई जान ना पाए मेरे दिल का राज इसलिए आंखों में सुनहरा पर्दा है मेरा

हकीकत


दर्द होता है पर दिखा नहीं सकते, गम होता है पर बता नहीं सकते,
इस दुनिया का यही उसूल है हमेशा खुश दिखो,
 हो तब भी ना हो तब भी,
 क्योंकि यहां गमों को सहलाया नहीं जाता यहां पर  गमों की नुमाइश होती हैं

बस तेरा

दर्द होता है दिल में पर दिखा नहीं पाते, निकलते है आंसू पर बया होने नहीं देते, इश्क़ है तुमसे इस लिए चुप है, किसी और को ये हक अदा नहीं करते

नासूर

हमने उनसे कम और उनके आंखों से बातें हज़ार की है,
जिनके जवाब वो कभी ना दे पाए हमें वो जवाब आंखों ने कई बार दोहराएं हैं ।

दिल की बाते

हमने उनसे कम और उनके आंखों से बातें हज़ार की है,
जिनके जवाब वो कभी ना दे पाए हमें वो जवाब आंखों ने कई बार दोहराएं हैं ।

Tuesday, May 25, 2021

कफन

जो लिखा था वो कभी हुआ नहीं और जो हुआ वो लिखने की कभी हिम्मत हुई नहीं, अक्सर ज़िन्दगी में ऐसा ही होता है जो होना चाहिए वो होता नहीं और जो होता है वो हम बया कर नहीं पाते, मिट्टी में दफ़्न मुर्दे से पूछो कफन में दफन कितने राज़ है।

नकाब

चेहरे की हँसी से गम को छुपाओ, कुछ ना कहो धीरे से तुम मुस्कुराओ, ये दुनिया झुठ पे चलती है सच से कोई वास्ता नहीं इसका, चेहरे पे नकाब लिए  सब को तुम रिझाओ.

जायका

दिल में इतना ज़हर है कि अब सहा नहीं जाता लफ़्ज़ों में लिख - लिख वो बया हो नहीं पाता मिलते है कुछ लोग सुकून के लिए, पर लफ़्ज़ों के ज़ायकों पे कोई संग रह नहीं पाता।

उनका जाना

मुकद्दर में तो नहीं था मिलना उनसे फिर भी उन्हींसे मोहब्बत हुई,
जब वक़्त आया मिलने का उनसे तो वो  हमें छोड़ दुनिया से रुक्सत हुई।

कश्ती

तुफानोसे घिरे है हम मंजिल का कोई पता नही,कश्ती में है छेद इतने बचनेका कोई ठिकाना नही,फिर भी निकल पड़े है साहिल की तलाश में ये सोच कर मुकदर का खेल में अभी हारा नही.

Monday, May 24, 2021

ज़िंदा लाश

ज़िंदा ओर मुर्दा इन दोनों में ज्यादा अंतर तो नही है,जब इंसान पहले ही मर चुका हो अंदर से, तो उसे ज़िंदा जला  दो या कफन में दफना दो, कोई फर्क नही पड़ता क्यों की ज़िंदा लाश का कोई वजूद नही होता।

फ़कीर

दुवा देने वाले हम कोन है सब उसकी इनायत है हम तो ठेहरे फ़क़ीर आदमि हमे पूछता यहा कौन है.

किस्मत

ना कोई गिला है हमे ना कोई शिकवा किसीसे, 
हमने अपनि किस्मत खुद से लिखी है ना किसी के आसुओसे.

दिल की बाते

मोह ही नही रहा अब किसीसे मिलने का,
तोड़ दी हमने सारी उम्मीदे अब नही चाहिए हाथ किसीका,
मिलना बिछड़ना तो दूर की बात है,
अब दिल ही नही रहा किसी को आजमाने का.

इंसानियत

इंसानो की बात ना करना सब यहा दोगले है, मुखावटे पहनके सब देते यहा धोके है.

वक़्त

वक़्त के फैसलो पर यकीन मत करना क्यों कि वो हमेशा गलत ही होते है
हम सोचते कुछ और है और होता कुछ और ही है.

सच्ची बात

कभी कभी रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो जाती है
कोई कुछ भी करे वो टूट ही जाती है.

ड्रीम गर्ल

आप खूबसूरत हो इतने कि आपको चूमने का मन करता है,आँखे है इतनी नशीली की इनमे डूब जाने का मन करता है,लबो की लाली से नज़र हटती नही हमारी,आपको बाहों में समेट कर आपका हो जाने का मन करता है.

तेरे सिवा

तुम्हे देख देख दिल भरता नही मेरा, तेरे ग़ुस्सेके आगे बस चलता नही मेरा, 
तू खूबसूरत है बेपनाह इस मे कोई शक नही,पर तेरे बिना कई और दिल लगता नही मेरा.

वक़्त



वक़्त का क्या है जनाब वो तो बित ही जाना है,ओर हमारा क्या है हम कल भी टूटे हुवे थे,आज भी बीखरे हुवे है, ओर कल को हमे इसि मिट्टी में दफन हो जाना है. ...

Wednesday, May 19, 2021

बतसलूकी


उनसे बतसलूकी कुछ इस कदर हुवी,हमने तो की पूरी कोशिशें फिर भी ख्वाइशे पूरी ना हुवी.
सोचा था जब भी मिलेंगे दिल खोल कर मिलेंगे उनसे,पर ये भी मुराद हमारी पूरी ना हुवी.

Tuesday, May 18, 2021

हिम्मत

दुनिया को दिखाने के लिए खुद के लिए खुश रहना सीखो,  लोगो का क्या है वो कल भी सुनाते थे, और आज भी ताने मारते है, खुद की दम पर खुद जिया करो . ...

लव यू जान


तेरी तस्वीरों को देख देख अब सहा नही जाता,तुझ से दूर अब हमें रहा नही जाता प्यार है हम से तो आकर केह दे तू की  बिन तेरे अब जिया नही जाता.

ख्वाइश


अगर तुम्हें देखना चाहे तो क्या कर सकते है 
अगर तुझे मिलना चाहे तो क्या कर सकते है 
हम आपसे दूर सही पर आप तो हमारे  दिल मे हो.
आपको गले लगाना चाहे तो बताओ मेरी जा क्या कर सकते है.

अजनबी


कुछ इस कदर उनसे बात हो गई,बातो ही बातो में मुलाकात हो गई,पहले तो थे अनजान एक दूसरेसे न जाने कैसे हमराज हो गईं,वक़्त ने कुछ ऐसे चली चाल की क्या बताये,जो थे अनजान हमसे ओर हम उनसे वही हमारी दिल की धड़कन हमारी जान बन गईं.

दर्द

बहोत दर्द देते है शायद हम लोगो को इस लिए अक्सर वो हमें छोड़ जाते है.